विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर में किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि इस धंधे का मुख्य सरगना अभी फरार है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात सोनिया बस्ती इलाके के एक किराये के मकान पर छापा मारा। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद हुई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया था। वही बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। जबकि मकान का केयरटेकर जय नारायण पूरे धंधे का प्रबंधन करता था।

पुलिस के मुताबिक फरार मुख्य आरोपी राजकुमार पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें लगातार जारी हैं। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया हैसूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मकान से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

