Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 28 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा 30 और 31 मई के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली के खंभों, पेड़ों व कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *