कोटद्वार निवासी उदयरामपुर द्वारा कोटद्वार कोतवाली में एक शिकायत दर्ज करवाई गई जिसमें एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक युवती से 1.25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

पुलिस टीम द्वारा जुटाए गई जानकारी के मुताबिक अभियुक्त भानु प्रकाश वर्मा उर्फ कमल निवासी -रानीखेत अल्मोड़ा द्वारा वादिनी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने की पुष्टि की गई। अभियुक्त फर्जी नाम पता बात कर वह भारतीय सेवा में फर्जी रूप से कार्यकत होने का झूठ दवा देकर युवती को अपने प्यार के झांसी में फंसा कर 1.25 लाख रुपए ठगने में कामयाब रहा।
जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा भानु प्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

