देहरादून जिले के पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। देर रात हुए इस प्रशासनिक फैसले में 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए गए।इनमें बड़ी संख्या में थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये फैसला जिले के एसएसपी ने देहरादून जिले की खस्ताहाल कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हैं. और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।



