जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का वाहन खाई में गिर गया, जिसमें दस जवान शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सेना और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है।

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया, “कुल 21 जवान एक गाड़ी में सफर कर रहे थे जो सड़क से फिसल गई, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. मामूली रूप से घायल एक जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आईं, लेकिन जवानों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से 10 जवान मृत अवस्था में मिले, जबकि 10 अन्य घायल अवस्था में बचाए गए। सेना और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखाई और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *