मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम बदलकर स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज कर दिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर यह दोहराया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार की सभी मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

