देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेते हुए लगभग ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और Renew Rispana अभियान जैसी योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्रों और शहर के विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया।

देहरादून में 35 नए पार्क, योगा थीम पार्क, वीर स्मृति पार्क, भूमिगत पार्किंग और Elevated Road निर्माण जैसी परियोजनाएँ चल रही हैं। 30 इलेक्ट्रिक बसों और 11 चार्जिंग स्टेशन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

