हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर होगा सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा।

हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर होगा सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। हल्द्वानी से हरिद्वार के बीच लगभग 288 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे यात्रा समय लगभग पांच घंटे से घटाकर ढाई घंटे हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण के लिए टेंडर जारी होंगे।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह परियोजना कुमाऊं मंडल के लिए गेम-चेंजर होगी, जिससे यातायात दबाव घटेगा और पर्यटकों के लिए आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही लालकुआं बाईपास के निर्माण के लिए भी मंजूरी मिल चुकी है, जो स्थानीय ट्रैफिक जाम कम करने में मदद करेगा।एलिवेटेड रोड और बाईपास परियोजनाएं कुमाऊं क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी, व्यापार तेज़ होगा और सड़क दुर्घटना तथा जाम की समस्या कम होगी। यह नया मार्ग न केवल तेज और सुरक्षित होगा, बल्कि यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *