उत्तराखंड रजत जयंती समारोह की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा!

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एफआरआई देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक सभी तैयारियों को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर लगभग 60 से 70 हजार लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है, ऐसे में प्रवेश, निकासी, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाओं को वृहद स्तर पर सुव्यवस्थित किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के आसपास सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *