PM Modi : कांग्रेस-राजद के मंच से अपनी मां के अपमान पर PM मोदी का दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं जो न केवल उनकी मां का अपमान है बल्कि देश की मां-बहन-बेटी का भी अपमान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को दी गईं गालियां को लेकर कहा, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है. इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ…उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं… ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है…ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है.’

