Nainital News:राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय नैनीताल दौरा

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 4 नवंबर 2025 तक दो दिवसीय जनपद प्रवास पर सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचेंगी। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 03 नवंबर, 2025 को अपराहन 03:05 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर अपराहन 04:10 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी और 04:20 बजे आर्मी हैलीपैड, हल्द्वानी से कार द्वारा राज भवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। राजभवन पंहुचने के उपरांत राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 4 नवंबर 2025 को सुबह 8:50 बजे राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम में दर्शन करेंगी और 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पहुंचेंगी।नैनीताल को प्रस्थान करेंगी और पूर्वाहन 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:25 से 12:15 बजे तक कुमाऊं यूनिवर्सिटी, नैनीताल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के 20वां कन्वोकेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम को सबोधित करने के पश्चात अपराह्न 12:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्रस्थान कर 12:25 बजे राजभवन, नैनीताल पहुंचेंगी। और अपराह्न 2:30 बजे राज भवन, नैनीताल से प्रस्थान कर अपराहन 3:50 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पंहुचेंगी, जहां से अपराह्न 4:00 बजे बरेली हवाई अड्डा, को प्रस्थान करेंगी‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *