Ajendra Kandari murder case : ऋषिकेश में युवक अजेंद्र कंडारी की चाकू से हत्या, पुलिस से उग्र झड़प

Scary man in a black mask holding a knife.

ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र के खारास्रोत शराब ठेके के पास देर रात स्थानीय युवक अजेंद्र कंडारी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। ग्रामीण और आस-पास के लोग सड़क पर उतर आए और ऋषिकेश-तपोवन मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन और घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर नारेबाजी की, जिससे पुलिस और जनता के बीच झड़प हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *