उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ और उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार हेली सेवाओं की निगरानी सही तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संचालक मनमानी कर रहे हैं और सरकार सिर्फ दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। बिष्ट ने कहा कि हेली सेवाएं तो अब हेली सेवा प्राधिकरण के निर्देशों को भी मानने को तैयार नहीं हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार कितनी गंभीरता से इस पर नियंत्रण करती है और श्रद्धालुओं व आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाती है।
उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला!

