मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने मुलाकात की। इस दौरान अंकिता के माता-पिता ने प्रकरण से जुड़े अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखीं। उन्होंने मामले में शीघ्र और निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझती है और न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।

