मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, खेत में उत्पादित चावल भेंट किए

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने आत्मीयता और सम्मान के प्रतीक स्वरूप अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की समृद्ध कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान कृषि, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है, जिसे सहेजना और प्रोत्साहित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह कदम राजनीतिक जीवन में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार की परंपरा को मजबूत करता है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण बताया।यह भेंट राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सम्मान को दर्शाती है, जो उत्तराखंड की राजनीतिक संस्कृति को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *