पर्यटन नगरी मसूरी में चोरों के हौसले बुलंद , स्कूटी मोटरसाइकिल को बनाया निशाना

पर्यटन नगरी मसूरी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं विगत दिनों पुराना टिहरी बस स्टैंड में चोरी का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि विगत रात्रि मसूरी के कैमल बैक पर खड़ी स्कूटी मोटरसाइकिल से बैटरी चोरी और तेल चोरी की घटनाएं फिर सामने आई है जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं वही चोरों द्वारा सुबह लगभग 4:00 बजे घटना को अंजाम दिया गया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस के अभी तक हाथ खाली हैं जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है

विगत दिनों पुराना टिहरी बस स्टैंड के निकट चोरों द्वारा कई स्कूटी मोटरसाइकिलों से तेल निकाल लिया गया था और कई पार्ट्स भी गायब कर दिए गए थे जिसका अभी तक भी खुलासा नहीं हो पाया है एक बार फिर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है बताया जा रहा है कि नशे के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं अभी इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *