देहरादून नगर निगम द्वारा ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर मजबूती देने के लिए देहरादून नगर निगम द्वारा ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है। नगर निगम देहरादून द्वारा ट्रायल बेस पर यहां मशीन शहर के 50 जगह पर लगाई जाएगी जिसमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और शहर के मुख्य चौराहे शामिल है।जिसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण और प्लास्टिक वेस्ट से बने उपयोगी सामान जैसे टेबल, चेयर, फ्लावर पॉट और घर की सजावटी शोपीस वस्तुओं को बनाने पर रहेगा।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को नगर निगम देहरादून धरातल पर उतार रहा है, जो स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इस ऑटोमेटेड मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करेगी। रिसाइकल रॉ मैटेरियल को नगर निगम सीधे खरीदेगा और उससे उपयोगी वस्तुएं बनाकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस अभिनव पहल से न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आमजन भी प्लास्टिक के सही निस्तारण के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *