उत्तराखंड में जल्द होगा धामी कैबिनेट विस्तार 

देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह माननीय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि बहुत जल्द कैबिनेट का विस्तार होगा। प्रवक्ता ने कहा कि CM ने इस दिशा में पूरा काम कर लिया है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता और कार्यकर्ताओं का इंतजार बहुत जल्द खत्म होगा और नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदेश की सेवा करते नजर आएंगे।

रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है और कैबिनेट विस्तार के बाद इसमें और तेजी आएगी। भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी ने सभी पहलुओं पर विचार कर लिया है और नए मंत्री मंडल के गठन के साथ संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *