उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी पहल: ‘लैब ऑन व्हील्स’ से एआई-कोडिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ का फ्लैग ऑफ किया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के छात्रों को एआई, कोडिंग, आईओटी और अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

उत्तराखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल के तहत ‘लैब ऑन व्हील्स’ से अब उन्हें एआई और कोडिंग में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। यह मोबाइल लैब छात्रों को “लर्निंग बाय डूइंग” मॉडल के तहत प्रैक्टिकल आधारित सीखने की सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड के माध्यम से समझने और अभ्यास करने का अवसर भी मिलेगा।

इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड की यह लैब ऑन व्हील्स अगले पांच वर्षों तक राज्यभर के शिक्षण संस्थानों का दौरा करेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी क्षेत्रों में व्यवहारिक प्रशिक्षण देना और उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ना है। इससे उच्च, तकनीकी और विद्यालयी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की कमी दूर होगी।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी और इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *